Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ इस्लामी समाज में आक्रोश, आसनसोल में नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में पारित कराए गए वक्फ संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून का रूप दे दिया गया है। इस कानून के खिलाफ देशभर में मुस्लिम समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल के इस्माइल षष्टीनगर स्थित कुलसुम मस्जिद परिसर में भी विरोध दर्ज किया गया।

IMG 20240910 WA0035

दोपहर की नमाज के पश्चात बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद परिसर में एकत्रित हुए और वक्फ संशोधन कानून के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम समीम साहब ने कहा कि यह कानून न केवल मुस्लिम समाज के हितों के विरुद्ध है, बल्कि भारतीय संविधान की आत्मा का भी उल्लंघन करता है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा, “संविधान सभी धर्मों और समुदायों को समान अधिकार देता है, लेकिन यह कानून उस समानता के सिद्धांत के विपरीत है। मुस्लिम समाज ने इस कानून के विरुद्ध अनेक बार अपनी बात लोकतांत्रिक माध्यमों से केंद्र सरकार तक पहुँचाई, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर बहुमत के बल पर इसे दोनों सदनों से पारित करा लिया।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इमाम समीम साहब ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज इस ‘काले कानून’ को स्वीकार नहीं करता और तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और प्रबंधन के मूलभूत अधिकारों को छीनने का प्रयास है, जो समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर आघात करता है।

IMG 20250311 WA0094

इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों ने हाथों में विरोध के पोस्टर लिए और सरकार से अपील की कि इस कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26