Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस का थाने पर विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250401 WA0024आसनसोल दक्षिण अंचल में साउथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय थाना परिसर के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ। उक्त प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने किया, जिन्होंने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध तीव्र शब्दों में आक्रोश व्यक्त किया।

IMG 20240910 WA0035 4

प्रसनजीत पुईतुंडी ने उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार 26,000 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की घटनाओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि जब पीड़ित शिक्षकगण कोलकाता के कस्बा क्षेत्र स्थित जिला निरीक्षक कार्यालय के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे, तब राज्य पुलिस ने उन पर अमानवीय लाठीचार्ज कर क्रूरता की पराकाष्ठा कर दी। किंतु जब बात मुर्शिदाबाद में हो रही लूट-खसोट की आती है, वहीं पुलिस तंत्र निष्क्रिय एवं अदृश्य प्रतीत होता है।

IMG 20240918 WA0025

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में राज्य पुलिस की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। उन्हें अब तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध बालू एवं कोयला तस्करों की चापलूसी करनी पड़ रही है। उन्होंने राज्य पुलिस को ‘नपुंसक’ की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो चुकी है, और पुलिस-प्रशासन सत्तारूढ़ दल का अनुचर बन चुका है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रदर्शनकारी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि जब शिक्षकगण सॉल्ट लेक स्थित शिक्षा भवन के समक्ष शिक्षा घोटाले के विरुद्ध धरना दे रहे थे, तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार उनके लिए जल की बोतल लेकर पहुँचे थे, किंतु पुलिस ने न केवल बोतल छीन कर फेंक दी, बल्कि श्री सरकार के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

IMG 20250311 WA0094

उन्होंने तीव्र कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य पुलिस को अपनी वर्दी त्यागकर तृणमूल का झंडा थाम लेना चाहिए, क्योंकि उनकी निष्पक्षता और संवैधानिक निष्ठा पर अब जनता को संदेह होने लगा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 8
Users Today : 22
Users Yesterday : 26