Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

गरीबों के नाम पर करोड़ों की ठगी: रैकेट की नई कड़ियां बेनकाब, एक और गिरफ्तारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल में गरीब महिलाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले नटवरलाल टीपू के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बड़ा होता जा रहा है। पुलिस ने इस रैकेट के दो और अहम सदस्यों को गिरफ्तार कर ठगी की परतें उधेड़नी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को राहा लेन इलाके से सामान खपाने वाले अर्जुन महतो को पकड़ा गया, जबकि पहले ही फाइनेंस एजेंट शुभम केशरी और मास्टरमाइंड टीपू को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया जा चुका है।

IMG 20240910 WA0035

शनिवार को अर्जुन महतो को आसनसोल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिससे मामले में और खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस ठगी रैकेट का शिकार करीब 700 से 800 लोग हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। इन सभी को लक्खी भंडार योजना का लाभार्थी बताते हुए छोटे लोन का लालच देकर ठगा गया।

गिरोह के सरगना टीपू और उसके सहयोगी शुभम केशरी ने महिलाओं को बिना ब्याज के 5,000 से 10,000 रुपये का लोन देने का झांसा देकर क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम बुलाया। वहां पीड़ितों से आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करवाकर उनके नाम पर लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान—जैसे एसी, फ्रिज, टीवी, लैपटॉप और आईफोन—फाइनेंस करवा लिए गए।

IMG 20240918 WA0025

पीड़िता सीमा कौर ने बताया कि उन्हें 5,000 रुपये का लोन देने का वादा किया गया था, लेकिन उनके नाम पर भारी-भरकम इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कर दिया गया। अब उनके खाते से हर माह किश्त काटी जा रही है, जिससे लक्खी भंडार की राशि भी नहीं बच रही।

पुलिस जांच में सामने आया कि अर्जुन महतो इस ठगे गए सामान को बाजार में सस्ते दामों पर बेचने का कार्य करता था। राहा लेन, चेलीडांगा, बर्नपुर स्टेशन रोड समेत कई इलाकों की दुकानों में उसने यह माल खपाया। बिना दस्तावेज जांचे दुकानदारों ने लालच में सामान खरीद लिया, जिससे अब वे भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

17 मार्च को सैकड़ों पीड़ितों ने क्रोमा शोरूम के सामने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और फाइनेंस कंपनियों की भूमिका की जांच की मांग की थी।

IMG 20250313 WA0075

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित ठगी गिरोह है, जिसकी गहन जांच जारी है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी फाइनेंस या लोन योजना में भाग लेने से पहले संबंधित एजेंट और दस्तावेजों की पूरी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26