Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

NIT दुर्गापुर में थर्मिट वेल्डिंग के शोध के दौरान विस्फोट, प्रोफेसर व छात्र गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

दुर्गापुर :  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), दुर्गापुर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में थर्मिट वेल्डिंग पर चल रहे शोध कार्य के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. इंद्रजीत बसाक और शोध में सहयोग कर रहे छात्र आकाश माझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे संस्थान में दहशत का माहौल बन गया।

IMG 20250416 WA0016

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब थर्मिट वेल्डिंग के प्रयोग के दौरान रासायनिक प्रतिक्रिया अपेक्षा से अधिक तीव्र हो गई और गर्म रसायनों का विस्फोट के साथ विसर्जन हुआ। इसकी चपेट में आने से प्रोफेसर और छात्र दोनों बुरी तरह झुलस गए। बताया गया कि प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित रिकॉल पार्क के निवासी हैं, जबकि छात्र आकाश माझी का संबंध आसनसोल से है।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रोफेसर बसाक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जबकि छात्र की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

IMG 20240918 WA0025

NIT प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। संस्थान में अध्ययनरत छात्रों और शिक्षकों में इस हादसे को लेकर चिंता और दुख की लहर है। स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यह हादसा एक बार फिर अनुसंधान प्रयोगशालाओं में सुरक्षा उपायों की गंभीरता को रेखांकित करता है।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26