Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर तिलाबनी कोलियरी का संचालन ठप, आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

अंडाल :  बुधवार सुबह से पांडवेश्वर क्षेत्र की तिलाबनी कोलियरी में जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने एमडीओ (माइन डेवलपमेंट ऑपरेटर) प्रोजेक्ट का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया। आंदोलनकारी स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि जब तक ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक कोलियरी का कार्य फिर से शुरू नहीं होने देंगे।

जानकारी के अनुसार, करीब 500 स्थानीय ज़मीनदाताओं ने बीते कई वर्षों से अपनी जमीन ईसीएल को दी है, लेकिन वादा किए जाने के बावजूद अब तक उन्हें नौकरी नहीं दी गई। प्रदर्शनकारी सौरव बनर्जी ने बताया कि 2023 से ईसीएल के विभिन्न कार्यालयों में बार-बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सौरव ने यह भी कहा कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार विरोध कर कोलियरी का कार्य बाधित किया, लेकिन हर बार ईसीएल अधिकारियों के मौखिक आश्वासन पर आंदोलन वापस ले लिया गया। अब प्रदर्शनकारी ईसीएल अधिकारियों की “खोखली बातों” पर विश्वास नहीं कर रहे।

IMG 20240918 WA0025

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी ने झूठे वादों के आधार पर उनकी जमीन ली और अब उन्हीं जमीनों पर उत्पादन कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उनका सीधा और स्पष्ट दावा है – जमीन के बदले नौकरी। वे लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं और चेतावनी दी है कि यदि बुधवार को भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो आंदोलन और अधिक उग्र और व्यापक रूप लेगा।

कोलियरी के एजेंट अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जमीन के बदले नौकरी संबंधी दस्तावेज पहले ही मुख्यालय भेजे जा चुके हैं और उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिनों में समाधान निकल आएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब वे केवल ठोस, लिखित आश्वासन ही स्वीकार करेंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस आंदोलन के कारण बुधवार सुबह से कोलियरी में कोयला उत्पादन और परिवहन पूरी तरह बाधित है, जिससे ईसीएल को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल समाधान के कोई संकेत नहीं हैं। आंदोलन के इस स्वरूप ने एक बार फिर जमीन के बदले नौकरी जैसे संवेदनशील मुद्दे को राज्य स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26