Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

16 वर्षीय किशोर ने चोरी के आरोप से आहत होकर की आत्महत्या, प्रबंधक पर गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

 

IMG 20241130 WA0019

आसनसोल :  कार्यस्थल पर चोरी का झूठा आरोप लगने से आहत होकर 16 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। मृतक अभिरूप प्रसाद, अंडाल थाना क्षेत्र के बाबुईशोल कॉलोनी का निवासी था और पिछले ढाई वर्षों से रानीगंज थाना अंतर्गत बंसराय स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। किशोर का शव घर में फंदे से झूलता पाया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गोदाम प्रबंधक रवींद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी का झूठा आरोप लगाने के कारण किशोर मानसिक अवसाद में चला गया था।बताया जाता है कि रात गोदाम में कार्यरत दो मजदूरों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। प्रबंधक ने इस चोरी का आरोप किशोर अभिरूप पर लगाया और अगले दिन किशोर को घर भेज दिया। इसके बाद प्रबंधक ने किशोर की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

IMG 20240910 WA0035 4

आरोपों से आहत किशोर मानसिक तनाव में चला गया और शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर गोदाम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय पार्षद ज्योति सिंह ने कहा कि प्रबंधक ने चोरी का आरोप लगाने के बावजूद कोई ठोस सबूत नहीं दिया।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 16 वर्षीय किशोर से कैसे ढाई वर्षों से सुरक्षा गार्ड का कार्य कराया जा रहा था। कंपनी ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा, अंतिम संस्कार हेतु 40 हजार रुपये और एक अन्य कार्य की पेशकश की। रात करीब आठ बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कंपनी ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64