Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

अंडाल हवाई अड्डे पर संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, मिस फायर कारतूस बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

अंडाल :  पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर सुरक्षा जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के पास से मिस फायर हुआ कारतूस बरामद हुआ। घटना बुधवार (16 अप्रैल) को लगभग दोपहर 2:55 बजे की है। हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मुक्तेश्वर मिश्रा (55) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले के हिंदुस्तान प्रेस रोड इलाके का निवासी है। वह इंडिगो की उड़ान से अंडाल से दिल्ली जाने की तैयारी में था। नियमित सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग से एक निष्क्रिय (मिस फायर) कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

IMG 20240918 WA0025

सूचना मिलते ही अंडाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति यह स्पष्ट नहीं कर सका कि कारतूस उसके पास कैसे आया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन पूछताछ में जुट गई है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

गुरुवार (17 अप्रैल) को आरोपी को दुर्गापुर सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से आरोपी की हिरासत की मांग की, ताकि उसके पास कारतूस होने की वास्तविक वजह और इसकी संभावित साजिश या पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके।

हवाई अड्डा प्रबंधन ने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश दिया है। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा जांच और अधिक सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

IMG 20250311 WA0094

पुलिस का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी का किसी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि से कोई संबंध रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26