Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

होम्योपैथी कॉलेज में अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल :  शनिवार का दिन आसनसोल होम्योपैथी कॉलेज के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हुआ, जब पश्चिम बंगाल के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक ने कॉलेज परिसर में एक अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने एंबुलेंस का फीता काटने के साथ ही खुद उसे चलाकर इसे विश्वविद्यालय परिसर में घुमाया, जिससे कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

मंत्री मलय घटक ने अपने संबोधन में कहा, “यह एंबुलेंस सिर्फ एक वाहन नहीं है, बल्कि यह आसनसोल के निवासियों के लिए जीवन रक्षक सुविधा के रूप में कार्य करेगा।” उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस से न केवल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और मरीजों को फायदा होगा, बल्कि इसके माध्यम से आसनसोल क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं भी तेज़ और सुलभ हो जाएंगी। मंत्री ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना की और कहा कि “सरकार की यह पहल हमें सुरक्षित महसूस कराती है और यह विश्वास दिलाती है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय है।” मंत्री मलय घटक ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में इस क्षेत्र में और भी नई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस उद्घाटन के साथ ही आसनसोल होम्योपैथी कॉलेज ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदमउठाया है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 5
Users Today : 19
Users Yesterday : 26