Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

लोको पायलटों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं, कार्य परिस्थिति में हुआ गुणात्मक सुधार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल :  भारतीय रेल सेवा के मेरुदंड कहे जाने वाले लोको पायलटों की कार्यदशा में बीते एक दशक में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। केंद्र सरकार एवं रेलवे प्रशासन द्वारा उठाए गए बहुआयामी कदमों के फलस्वरूप लोको पायलटों को अब उन्नत तकनीकों, अनुकूल वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं से युक्त वातावरण प्राप्त हो रहा है।

वर्ष 2014 से पूर्व तक देश में किसी भी रनिंग रूम में वातानुकूलन की व्यवस्था नहीं थी, किन्तु वर्तमान में सभी रनिंग रूम पूर्णतः एयर-कंडीशन्ड हैं तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त किए जा चुके हैं। लोको पायलटों के विश्राम के लिए निर्मित यह रनिंग रूम न केवल वातानुकूलित हैं, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षा एवं आरामदायक वातावरण के मानकों पर भी खरे उतरते हैं।

IMG 20240918 WA0025

इसी प्रकार, लोकोमोटिव के केबिनों में भी क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। आधे से अधिक लोकोमोटिव्स में एर्गोनोमिक सीटें, एयर कंडीशनिंग एवं बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। पूर्ववर्ती व्यवस्था में ऐसी कोई सुविधा नहीं थी। अब नए लोकोमोटिव्स में शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जा रही है तथा पुराने इंजनों में रेट्रोफिटिंग के माध्यम से इसे जोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यात्री एवं मालगाड़ी चालकों के लिए विश्राम एवं नाश्ते की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मालगाड़ियों के संचालन के दौरान बहुसंख्यक स्टेशनों पर रुकने का समय मिलता है, जहाँ चालकगण शौचालय व स्नैक्स हेतु समय का सदुपयोग कर सकते हैं। वहीं, सबअर्बन एवं मेट्रो ट्रेनों के चालक निर्धारित टर्मिनल स्टेशनों पर सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

IMG 20250313 WA0075

कोहरे जैसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी फॉग सेफ्टी उपकरण, ‘कवच’ प्रणाली, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम तथा उन्नत ब्रेकिंग तकनीकें लोको पायलटों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करती हैं। वॉकी-टॉकी द्वारा पायलटों को स्टेशन कर्मचारियों से सतत संपर्क में रहने की सुविधा भी दी गई है।

समग्रतः लोको पायलटों की कार्यप्रणाली को सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में रेलवे का यह नवाचार सराहनीय है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 5
Users Today : 19
Users Yesterday : 26