Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

निंघा से श्रीपुर मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव बना संकट, आधा दर्जन वाहन हादसे का शिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

जामुड़िया :  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर निंघा मोड़ से श्रीपुर मोड़ तक का stretch इन दिनों जानलेवा अवस्था में परिवर्तित हो गया है। निंघा कोलियरी खदान से निरंतर बहने वाला अपशिष्ट जल प्रमुख नाले की अवरुद्धता के कारण सड़क पर फैलकर न केवल आवागमन को बाधित कर रहा है, बल्कि दोपहिया चालकों के लिए घातक बन गया है।

जलजमाव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे अदृश्य हो जाते हैं, जिनमें पिछले एक सप्ताह में छह से अधिक दोपहिया वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। क्षेत्र में व्याप्त यह समस्या न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि कोलियरी प्रबंधन की लापरवाही को भी रेखांकित करती है।

IMG 20240918 WA0025

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि निंघा कोलियरी प्रशासन को इस ज्वलंत समस्या से पूर्व में कई बार लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। कोलियरी जल नाले के माध्यम से राजमार्ग के निकास प्रणाली में समाहित होता है, किंतु कचरा और मलवे की अधिकता के कारण नाला बार-बार अवरुद्ध हो जाता है, जिससे जल प्रवाह बाधित होकर सड़क पर फैलने लगता है। प्रातः जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड प्रभारी सुबीर कुमार सेन एवं एडीसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल ने स्वयं स्थल पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को भी त्वरित मरम्मत हेतु आदेशित किया, जिसके फलस्वरूप तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर क्षतिग्रस्त नाले की सफाई कार्य आरंभ की गई।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय जनसमुदाय ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था की उपेक्षा न केवल यातायात को अवरुद्ध कर रही है, अपितु जनजीवन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर संकट उत्पन्न कर रही है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 5
Users Today : 19
Users Yesterday : 26