Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

असमय बारिश से खेतों में डूबा पका हुआ धान, शाहाजादपुर के किसान बेहाल, सरकारी सहायता की गुहार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

पूर्व बर्दवान :  बीते दो से तीन दिनों से जारी असमय मूसलधार वर्षा ने पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर ब्लॉक अंतर्गत बामुनपाड़ा अंचल के शाहाजादपुर गांव के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बोरों धान की फसल लगभग पक चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण एक-एक बीघा खेत अब घुटनेभर पानी में डूबा हुआ है। जिससे भारी पैमाने पर फसल को नुकसान पहुँच रहा है और किसान आर्थिक बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।

ग्रामीण किसान लियाकत शेख, लाल्टू शेख, भोला शेख, सुमित घोष और नुर आलम शेख ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर बोरों धान की खेती की थी। फसल की स्थिति अच्छी थी, लेकिन अचानक हुई भीषण बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पके हुए धान के खेतों में अब पानी भर गया है और अगर यही स्थिति दो-तीन दिनों तक और बनी रही तो पूरा धान सड़ जाएगा और किसानों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा।

IMG 20240918 WA0025

किसानों ने बताया कि धान ही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। परिवार का गुज़ारा इसी पर निर्भर है। कोई दूसरा आय का स्रोत नहीं है। ऐसे में फसल का नष्ट होना उनके लिए भोजन और जीवन दोनों पर संकट उत्पन्न कर रहा है। उनका कहना है कि अब समझ नहीं आ रहा कि धान घर तक पहुंच पाएगा या नहीं। खेत से धान लाने की कोई सुलभ व्यवस्था नहीं बची है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बेहद चिंतित और असहाय इन किसानों ने राज्य सरकार से आपदा राहत सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार समय रहते हस्तक्षेप कर सहायता प्रदान करे, तो वे इस संकट से उबर सकते हैं। अन्यथा उनका जीवन अंधकारमय हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण एवं मुआवजा की मांग की है ताकि उनका कर्ज का बोझ कुछ हद तक कम हो सके।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 4
Users Today : 18
Users Yesterday : 26