Breaking News

रेलपार पुलिस चौकी उपद्रव प्रकरण में सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  रेलपार स्थित फैयेज़आम पुलिस चौकी पर हुई तोड़फोड़ और उपद्रव की घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने घटना को कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए स्पष्ट कहा कि उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से हमला करने वालों के साथ-साथ पर्दे के पीछे से साजिश रचने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात रेलपार क्षेत्र स्थित फैयेज़आम पुलिस चौकी के बाहर अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ की और आसपास खड़े वाहनों तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद हालात पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शनिवार को घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि यह हमला केवल एक पुलिस चौकी पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून के शासन को चुनौती देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान करने में जुटा हुआ है और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग सामने आकर उपद्रव कर रहे थे और जो लोग पर्दे के पीछे बैठकर पूरे घटनाक्रम को भड़काने का प्रयास कर रहे थे, उन सभी की भूमिका की जांच की जा रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विधायक के अनुसार घटना के पीछे मौजूद कथित मास्टरमाइंड की पहचान कर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250511 WA0050

कृष्णेंदु मुखर्जी ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में कानून का शासन स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या हिंसा फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उधर पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

घटना के बाद रेलपार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है तथा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 37