Breaking News
अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता, रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त

पाहलगाम नरसंहार के विरोध में तृणमूल का मौन दीप प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  कश्मीर के पाहलगाम क्षेत्र में घटित बर्बर आतंकी हमला, जिसमें निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई, ने सम्पूर्ण देश को शोकसंतप्त और स्तब्ध कर दिया है। इस नृशंस कृत्य के विरोध में तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आसनसोल दक्षिण (नगर) अंतर्गत बरनपुर नगर क्षेत्र में मौन मोमबत्ती जुलूस निकाला गया।

बर्नपुर बस स्टैंड से आरंभ हुआ यह शांति मार्च स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से होते हुए बाड़ी मैदान तक पहुँचा। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उपमहापौर अभिजीत घटक, पूर्व महापौर परिषद सदस्य लक्ष्मण ठाकुर, तृणमूल युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अवीक गोस्वामी, नगर निगम के बरो चेयरमैन, वार्ड अध्यक्षगण एवं अनेक पार्षदगण उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

इसके अतिरिक्त आसनसोल बाजार क्षेत्र स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का नेतृत्व टीएमसी के राज्य सचिव वी. शिवदासन दासु ने किया। पूर्व विधायक सोहराब अली, अरुण शर्मा, पार्षद बबिता दास, युवा नेता विश्वरूप गंगोपाध्याय समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हमले की तीव्र भर्त्सना करते हुए इसे पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का षड्यंत्र करार दिया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

वहीं दुर्गापुर में भी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से एक दीपांजलि यात्रा का आयोजन किया गया, जो कायज़र मोड़ से प्रारंभ होकर बेनाचिती पंचमाथा मोड़ तक पहुंची। पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष पार्थ देवाशीष, ब्लॉक अध्यक्ष भीमसेन मंडल तथा नेता पंकज राय सरकार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250313 WA0075

पार्थ देवाशीष ने शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को इस गंभीर विफलता के लिए उत्तरदायी ठहराया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद समाप्त होने का दावा खोखला सिद्ध हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौकिदारी भूमिका पूर्णतः विफल रही है और अब उन्हें सत्ता से त्यागपत्र देकर राजनैतिक ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।

इस प्रदर्शन के माध्यम से आमजन की व्यथा, एकता का संदेश और आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्रीय आक्रोश स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 26