Breaking News

आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंच से बोले कृष्णेंदु मुखर्जी— व्यापार, उद्योग और रोजगार सृजन पर रहेगा विशेष फोकस

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में रविवार को नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और विधायक को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा व्यक्त की।

IMG 20240918 WA0025

विशेष बात यह रही कि कृष्णेंदु मुखर्जी लंबे समय से चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े रहे हैं। वे संगठन के आजीवन सदस्य होने के साथ-साथ पूर्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार चैंबर भवन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

IMG 20260601 WA0004

समारोह में चैंबर के अध्यक्ष ओम बागड़िया, सचिव शंभूनाथ झा, कोषाध्यक्ष आलोक धर तथा वरिष्ठ सलाहकार जगदीश केडिया सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे। उपस्थित सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

अपने संबोधन में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की आधारशिला होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, निवेश को प्रोत्साहन तथा स्थानीय उद्योगों के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

IMG 20260601 WA0036

विधायक ने यह भी कहा कि आसनसोल के समग्र विकास में व्यापारिक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भविष्य की योजनाओं में स्थानीय उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा रोजगार सृजन को विशेष महत्व दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक संगठनों से समय-समय पर सुझाव प्राप्त करने और उन्हें विकास योजनाओं में शामिल करने की बात भी कही।

चैंबर के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कृष्णेंदु मुखर्जी लंबे समय से व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उनके विधायक बनने से व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधि और व्यापारिक समुदाय मिलकर शहर को आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे।

IMG 20250511 WA0050

समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने भी शहर के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। कई सदस्यों ने विधायक को अपने सुझाव भी सौंपे और भविष्य में नियमित संवाद बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

IMG 20260601 WA0037

कार्यक्रम में अरुण शर्मा, पवन गुटगुटिया, निरंजन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जगदीश बागड़ी, मुकेश तोदी, विनय शर्मा, अमर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विजय मकारिया, सोमनारायण बसु, राजन बग्गा, अविनाश सिंह, प्रेम गोयल, दिलीप भगत, राकेश भगत, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हुआ। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक हितों और शहर के विकास के लिए संगठन आगे भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। वहीं विधायक ने सभी को विश्वास दिलाया कि आसनसोल की प्रगति और जनकल्याण के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 4
Users Today : 35
Users Yesterday : 40