Breaking News
आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता, रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई

पहलगाम हत्याकांड पर सलानपुर में मौन जुलूस और तीव्र विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की नृशंस हत्या ने सम्पूर्ण देश को शोकाकुल और आक्रोशित कर दिया है। इस जघन्य कृत्य के विरोध में पश्चिम बर्धमान के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलानपुर में तृणमूल कांग्रेस द्वारा मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

आमडांगा मोड़ से डाबर मोड़ तक आयोजित इस मौन जुलूस में सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। डाबर मोड़ पर आयोजित सभा में मृतकों की स्मृति में मोमबत्ती प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद आरमान, सह-अध्यक्ष भोला सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद आरमान ने कहा, “पहलगाम का यह नरसंहार मानवता पर एक गहरा कलंक है। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।”

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में आतंकी हमलों की संख्या में खतरनाक वृद्धि हुई है। आरमान ने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक लगभग 37 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जो सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई है, लेकिन आज भी हम पहलगाम जैसी हृदयविदारक घटनाएं देख रहे हैं।”

सभा में वक्ताओं ने सरकार से आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) नीति अपनाने और कठोर कदम उठाने की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

ज्ञात हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरण घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे। जांच एजेंसियों ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संबद्ध ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) का हाथ बताया है।

IMG 20250311 WA0094

सलानपुर में तृणमूल कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन आतंकवाद के खिलाफ एकजुट प्रतिकार का प्रतीक बनकर सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 26