विकास कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न विभागों में प्रगति की गति और अधूरे कार्यों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए शनिवार को एडीडीए सभागार में जिला समन्वयन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी ने दो सप्ताह पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए कार्यों की पूर्णता एवं लंबित कार्यों की स्थिति का विश्लेषण किया। उन्होंने लंबित कार्यों के निस्तारण हेतु उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई तथा कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत सेवा निर्विघ्न रूप से सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने पीएचई तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और स्पष्ट चेतावनी दी कि जन शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20240918 WA0025

जिलाधिकारी ने समन्वयहीनता से विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि जनहित प्रभावित न हो। साथ ही, अवैध तालाब भराई तथा सरकारी भूमि अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिलाधिकारी (शिक्षा एवं विकास) संजय पाल, अतिरिक्त जिलाधिकारी (एलआर) अर्णव बनर्जी, सीएमओएच डॉ. एसके एमडी युनूस, प्रोजेक्ट अधिकारी इंद्रदेव भट्टाचार्य, अनुमंडलाधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य एवं डॉ. सौरभ चटर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में दिये गये निर्देशों की भी समीक्षा की गई। एनएच-19 के ब्लैक स्पॉट स्थलों पर सौर प्रकाश व्यवस्था, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर निर्माण तथा सड़क गड्ढा मरम्मत कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 7
Users Today : 11
Users Yesterday : 26