बजट से पहले उद्योग जगत ने रखी मांगें, आसनसोल विकास को लेकर दिए सुझाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

दुर्गापुर :  पश्चिम बंगाल सरकार के आगामी बजट को लेकर सोमवार को दुर्गापुर में उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के वित्त विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय सुविधाओं को लेकर सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में आसनसोल क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों ने भी अपनी मांगें रखते हुए औद्योगिक पुनरुद्धार और आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर दिया।

IMG 20240918 WA0025

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से आगामी 22 जून को बजट पेश किया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के प्रमुख वाणिज्यिक संगठनों, उद्योगपतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गापुर स्थित एक निजी होटल में यह बैठक आयोजित हुई।

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री सपन दासगुप्ता, मंत्री अग्निमित्रा पाल, विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, विधायक लखन घोरुई, जिला अधिकारी एस. पोन्नबलम सहित प्रशासनिक अधिकारी और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शंभूनाथ झा, नरेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।

चैंबर की ओर से सबसे प्रमुख मांग औद्योगिक सब्सिडी को दोबारा शुरू करने की रखी गई। व्यापारिक प्रतिनिधियों का कहना था कि सब्सिडी व्यवस्था बंद होने से नए उद्योगों को बढ़ावा देने में कठिनाई आ रही है। यदि इसे फिर से लागू किया जाता है तो क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इसके अलावा आसनसोल और आसपास बंद पड़े कई उद्योगों के पुनर्जीवन के लिए विशेष फंड उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने ग्लास उद्योग, ब्लू फैक्ट्री, साइकिल कॉरपोरेशन और इंडियन ऑक्सीजन जैसे पुराने औद्योगिक प्रतिष्ठानों को फिर से सक्रिय करने की आवश्यकता बताई।

बैठक में आसनसोल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया गया। चैंबर ने सुझाव दिया कि जिला मुख्यालय होने के कारण शहर के बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में बजट में विशेष प्रावधान किया जाए। साथ ही पुराने बाजार क्षेत्र को आधुनिक स्वरूप देने की मांग भी रखी गई।

IMG 20250511 WA0050

व्यापारिक संगठन ने आसनसोल को औद्योगिक और थोक व्यापार केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद व्यापारिक संभावनाओं को देखते हुए यदि उचित नीतियां बनाई जाएं तो आसनसोल पूरे पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख कारोबारी केंद्र बन सकता है।

चैंबर की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि सरकारी खर्च का प्राथमिक लक्ष्य शहरों का विकास और औद्योगिक विस्तार होना चाहिए। प्रतिनिधियों ने खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं पर अधिक निवेश करने की आवश्यकता बताई।

इसके अलावा दामोदर और अजय नदी पर नए पुल निर्माण की मांग भी रखी गई, ताकि परिवहन व्यवस्था बेहतर हो सके और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल सके।

बैठक के बाद व्यापार जगत में उम्मीद जगी है कि आगामी बजट में पश्चिम बर्दवान क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता मिल सकती है। अब सभी की नजरें राज्य सरकार के बजट प्रस्तावों पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 2 0
Users Today : 21
Users Yesterday : 40