Breaking News
आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता, रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई

आसनसोल में प्रगतिशील चिकित्सक संघ का वार्षिक महासम्मेलन सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  प्रगतिशील चिकित्सा व्यवसायी संघ भारत के तत्वावधान में वार्षिक महासभा-2025 का भव्य आयोजन 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को जिला पुस्तकालय, आसनसोल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष श्री जुगल पखीरा, राज्य महामंत्री श्री रविउल इस्लाम, आसनसोल इकाई के अध्यक्ष डॉ. नजर इमाम अंसारी सहित डॉ. श्रीराम तिवारी, डॉ. नसीम अंसारी, डॉ. सुजीत गुप्ता, डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. समीर सिंह महापात्रा, डॉ. एम.बी. राजा तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. नजर इमाम अंसारी के उद्घाटन उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने संगठन की एकता एवं समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए चिकित्सक समुदाय के सशक्तिकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई। उन्होंने राज्य शासन से माँग की कि चिकित्सा व्यवसायियों को उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, संस्था को विधिवत पंजीयन क्रमांक प्रदान किया जाए तथा राजकीय मान्यता भी अनुमोदित की जाए।

IMG 20240918 WA0025

डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि उपर्युक्त माँगों के परिप्रेक्ष्य में आसनसोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, तथापि आज तक कोई सकारात्मक कार्यवाही संपन्न नहीं हो सकी है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

वक्ताओं ने इस अवसर पर संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं के स्तरवृद्धि तथा समाज में चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठा को और अधिक उच्च स्थान दिलाने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित समस्त सदस्यों ने चिकित्सा सेवा के माध्यम से जनकल्याण हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने का प्रण लिया।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 26