अक्षय तृतीया पर दीघा में श्रीजगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन, नियामतपुर-कुलटी में निकली भव्य शोभायात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सतत प्रयासों से राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा में प्रभु श्रीजगन्नाथ जी का भव्य मंदिर निर्मित हुआ है। आज 30 अप्रैल 2025, अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं दीघा में उपस्थित होकर मंदिर का विधिवत उद्घाटन, प्राण प्रतिष्ठा एवं विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।

IMG 20250430 WA0084

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दीघा कार्यक्रम में पूरे राज्य से तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता सम्मिलित नहीं हो पाए, अतः उनके निर्देश पर राज्यभर में स्थानीय स्तर पर भी उत्सवपूर्वक आयोजन किए गए। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुलटी विधानसभा के नियामतपुर एवं कुलटी में भी मंगलवार प्रातःकाल प्रभु श्रीजगन्नाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

IMG 20240918 WA0025

इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीजगन्नाथ की झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण लेकर आई। साथ ही, पूरे दिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस धार्मिक अनुष्ठान एवं शोभायात्रा का नेतृत्व आसनसोल नगर निगम की पार्षद एवं कुलटी ब्लॉक महिला तृणमूल अध्यक्ष इंद्राणी मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से न केवल दीघा में एक नया धार्मिक तीर्थस्थल साकार हुआ है, बल्कि राज्यभर में धार्मिक चेतना का नवसंचार भी हुआ है।

IMG 20250313 WA0075

स्थानीय जनता एवं श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और प्रभु श्रीजगन्नाथ से समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सुख-शांति की कामना की। आयोजन अत्यंत अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26