पत्नी संग हँसी पर मित्र ने सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

सालनपुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के सालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लादी ग्राम पंचायत के रामचंद्रपुर गांव में सोमवार संध्या एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने सम्पूर्ण क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। 32 वर्षीय युवक दिनेश राय का रक्तरंजित शव उसके ही गांव में पाया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या की गई।

सूचना मिलने के पश्चात सालनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। त्वरित जांच शुरू कर पुलिस ने आरोपी बिरजू हसदा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया।

IMG 20240918 WA0025

बिरजू हसदा ने बताया कि दिनेश राय अक्सर उसके घर आता था और उसकी पत्नी के साथ अत्यधिक घनिष्ठ व्यवहार करता था। कई बार मना करने के बावजूद दिनेश उसकी बातों को नजरअंदाज कर हँसी-मजाक करता रहता था, जिससे बिरजू मानसिक रूप से क्षुब्ध था। घटना वाले दिन, सोमवार को भी जब दिनेश राय उसके घर पहुँचा और पत्नी के साथ हँसी-ठिठोली करने लगा, तो गुस्से में आकर बिरजू ने पास पड़ी लोहे की छड़ से दिनेश के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बुधवार को आसनसोल अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत तफ्तीश कर रही है। इस हत्या ने क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर पुलिस निगरानी और सामाजिक चेतना की आवश्यकता जताई है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26