Breaking News
जामुड़िया में बिजली तार की चपेट में आया नौ वर्षीय बालक, कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  कुमारपुर में मनोज सिनेमा हॉल के समीप जीटी रोड से जुड़ी महत्वपूर्ण संपर्क सड़क को बंद करने की रेलवे की कथित पहल के बाद सोमवार को स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। रविवार सुबह रेलवे अधिकारियों के सड़क बंद करने के लिए पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के निवासी मौके पर एकत्र हो गए और काम रोकने का विरोध किया। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का निर्णय क्षेत्रवासियों से बातचीत किए बिना एकतरफा तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए।

IMG 20240918 WA0025स्थानीय निवासियों के अनुसार, फ्लाईओवर के नीचे से होकर गुजरने वाला यह मार्ग कुमारपुर, गोपालपुर और आसपास के कई इलाकों को जोड़ता है। लोगों का दावा है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से आवागमन करते हैं। इनमें निजी वाहन, टोटो, रिक्शा, ठेला, साइकिल और विद्यालयी वाहन शामिल हैं। ऐसे में मार्ग बंद होने से स्थानीय यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

गोपालपुर निवासी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए केवल आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुसार, विशेषकर दुर्गापूजा जैसे अवसरों पर फ्लाईओवर पर यातायात दबाव बढ़ने अथवा जाम की स्थिति बनने पर वाहनों को नीचे की सड़क से गुजारा जाता रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संपर्क मार्ग स्थायी रूप से बंद किया जाता है तो वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ेगा। इससे अतिरिक्त दूरी बढ़ने के साथ आसपास की सड़कों पर भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

IMG 20260803 WA0035

सूचना और चर्चा नहीं होने पर सवाल

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क बंद करने से पहले स्थानीय निवासियों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि रेलवे अथवा प्रशासन के पास मार्ग बंद करने का कोई तकनीकी, सुरक्षा अथवा प्रशासनिक कारण है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

लोगों ने मांग की कि किसी भी अंतिम निर्णय से पहले रेलवे, जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच बैठक आयोजित की जाए। उनका कहना है कि बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकाला जा सकता है और आम लोगों की परेशानी को भी समझा जा सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता

स्थानीय निवासियों ने सड़क बंद होने के बाद रात के समय आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई। उनका कहना है कि यह रास्ता आसपास के लोगों के दैनिक आवागमन के साथ पुलिस गश्त और आपातकालीन आवाजाही के लिए भी उपयोगी है। ऐसे में मार्ग बंद होने से किसी आकस्मिक स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है।

IMG 20250511 WA0050

डीएम और मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता की मांग

स्थानीय लोगों ने पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी तथा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर क्षेत्रवासियों के साथ बैठक करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे किसी प्रकार का विवाद नहीं चाहते, बल्कि सड़क बंद करने के कारण और भविष्य की व्यवस्था को लेकर स्पष्ट जानकारी चाहते हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय विधायक को दी गई है। उनकी मांग है कि जब तक संबंधित पक्षों के बीच बातचीत नहीं हो जाती, तब तक सड़क बंद करने की कार्रवाई पर रोक रखी जाए।

फिलहाल सड़क बंद करने की पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा और असंतोष बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन और पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16