दुर्गापुर-पांडवेश्वर में मादक द्रव्य जाल का भंडाफोड़, चार तस्कर धराए

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान के औद्योगिक नगर दुर्गापुर एवं पांडवेश्वर क्षेत्र में मादक द्रव्यों के व्यापार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। एनटीपीएस थाना अंतर्गत शुक्रवार को 76 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप के साथ चार संदिग्ध तस्करों की गिरफ्तारी से समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर एनटीपीएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक द्रव्य परिवहन में संलग्न चार आरोपियों को दबोच लिया। उन्हें दुर्गापुर महकमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से छह दिन की पुलिस हिरासत की स्वीकृति प्राप्त हुई, ताकि मामले की तह तक जाया जा सके।

IMG 20240918 WA0025

उधर, पांडवेश्वर थाना पुलिस ने भी एक समानांतर कार्रवाई में गांजा के अतिरिक्त हेरोइन की भी बरामदगी कर क्षेत्र में मादक व्यापार की गहराई का संकेत दिया। इस कार्रवाई में तपन मंडल, सेख फिरोज, जगदीश राय तथा एक महिला आरोपी दिलरुजा बीबी को गिरफ्तार किया गया। मामले में राहेनुर आबेदीन का नाम भी उभर कर सामने आया है, जिसकी भूमिका की जाँच जारी है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्राथमिक पूछताछ में यह संकेत मिला है कि इस नशीले जाल की जड़ें स्थानीय नहीं होकर बाह्य स्रोतों से जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में होनी थी।

इस मामले के उजागर होने के पश्चात स्थानीय जनता में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।

IMG 20250311 WA0094

इस कार्रवाई को पुलिस की मादक द्रव्य विरोधी रणनीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो आने वाले दिनों में और अधिक कठोर हो सकती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26