पानागढ़ में तड़के स्कूटी शोरूम में भड़की भीषण आग, ऊपर स्कूल और परिवार होने से मची अफरा-तफरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

पानागढ़ : दार्जिलिंग मोड़ पर मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन मंजिला इमारत के भूतल पर संचालित स्कूटी शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखी कई नई स्कूटियां आग की लपटों में जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

IMG 20240918 WA0025

सबसे राहत की बात यह रही कि आग सुबह करीब पांच बजे लगी। इमारत की पहली मंजिल पर बच्चों का विद्यालय और दूसरी मंजिल पर एक परिवार रहता है। सुबह के समय विद्यालय बंद होने के कारण वहां बच्चे मौजूद नहीं थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग विद्यालय संचालन के समय लगी होती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ लोग दार्जिलिंग मोड़ क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने इमारत से घना काला धुआं निकलते देखा। कुछ ही क्षणों में शोरूम से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। लोगों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और दमकल विभाग तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कांकसा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

आग इतनी तीव्र थी कि शोरूम के भीतर रखी कई स्कूटियां उसकी चपेट में आ गईं। शोरूम का सामान और अन्य सामग्री भी जलने से नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

IMG 20250511 WA0050

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आग के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इमारत में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक ही इमारत में शोरूम, विद्यालय और आवास होने के कारण अग्निसुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम बेहद जरूरी हैं।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। राहत की बात यह है कि मंगलवार की इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 2 9 5
Users Today : 8
Users Yesterday : 29