अभिनव ने शूटिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण जीत रच दिया इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  दिल्ली में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप (22 अप्रैल से 3 मई 2025) में आसनसोल के युवा निशानेबाज़ अभिनव ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। शनिवार को उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष यूथ वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी कुल स्वर्ण पदकों की संख्या चार कर ली।

IMG 20250503 WA00451

इस स्पर्धा में महाराष्ट्र के पार्थ माने ने रजत पदक तथा तमिलनाडु के एस. गुरु ने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले 27 अप्रैल को अभिनव ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम की सीनियर, जूनियर और यूथ श्रेणियों में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।

IMG 20240918 WA0025

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वी.के. ढल ने अभिनव को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और कहा कि वह उनके प्रदर्शन पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “अभिनव का यह योगदान देश और राज्य दोनों के लिए गौरव का क्षण है।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल राइफल क्लब के सदस्यों में भी अभिनव की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व की लहर है। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है और इससे आने वाले युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

IMG 20250311 WA0094

अभिनव के दादा श्री रामचंद्र प्रसाद शॉ ने अपने पोते को ढेरों आशीर्वाद दिए और कहा कि यह परिवार के लिए गर्व का पल है। वहीं, अभिनव के स्कूल के प्रिंसिपल श्री रवि विक्टर ने कहा, “हमारे स्कूल के लिए यह गौरव की बात है। अभिनव जैसे विद्यार्थियों से हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रचेंगे।”

अभिनव की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह राज्य और देश के लिए गौरव का प्रतीक बन गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26