पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन देगी भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने गीतला स्थित पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 5 मई को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें यह मांग की जाएगी कि पश्चिम बर्दवान जिले में एक विशेष अभियान चलाया जाए ताकि उन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान हो सके जो वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि कई पाकिस्तानी नागरिक पर्यटन, व्यापार या अन्य कारणों से वीजा लेकर भारत आए थे, परंतु उनकी वापसी का कोई रिकॉर्ड प्रशासन के पास नहीं है। ऐसे लोगों की उपस्थिति देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने आशंका जताई कि ये लोग स्थानीयता का लाभ उठाकर भारत में स्थायी रूप से बस गए हैं, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमला पूरी तरह से पाकिस्तान प्रायोजित था। ऐसे में भारत सरकार द्वारा कूटनीतिक स्तर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और इसी प्रक्रिया के तहत अब देश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने की कार्रवाई भी शुरू होनी चाहिए।

भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि कोलकाता के कुछ इलाकों को कुछ नेता ‘मिनी पाकिस्तान’ कहकर संबोधित करते हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी जगहों पर पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी से इनकार कैसे किया जा सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के कुछ हिस्सों में ऐसे भारतीय नागरिक भी हैं जो पाकिस्तान के हितैषी हैं और यही वजह है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है, तो भारत की पराजय पर पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते हैं और जश्न मनाया जाता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

उन्होंने इस प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाए तथा उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल सरकार इन अवैध नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही क्योंकि यहां की राजनीति वोट बैंक पर आधारित हो गई है।

IMG 20250312 WA0033भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और इस मामले में राष्ट्रहित में आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि 2 मई को ज्ञापन देने के साथ-साथ एक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि लोग इस गंभीर समस्या के प्रति सचेत हो सकें और प्रशासनिक कार्रवाई को बल मिल सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26