Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

25 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से नाकाम हुआ तस्करी का प्रयास

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पांडेश्वर :  रविवार रात पुलिस ने पांडेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से 25 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी वशीजुल हक और इंजमाउल हक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को आसनसोल अदालत में पेश किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात पांडेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप नियमित गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने गांजे से भरे बैग छोड़कर बस में सवार होकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय कोकओवेन थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य थानों को सूचना दी। इसके बाद पांडेश्वर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240910 WA0035

पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद किया, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और गांजे की तस्करी के एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और गांजा कहां से लाया गया तथा कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने के लिए व्यापक जांच कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि पांडेश्वर, अंडाल, दुर्गापुर फरीदपुर समेत पश्चिम बर्दवान जिले के कई इलाकों में गांजा और ब्राउन शुगर की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। पुलिस ने हाल के दिनों में कई ऐसे मामलों में सफल कार्रवाई की है।

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता के चलते ड्रग्स तस्करों की गतिविधियों पर नकेल कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।

इस कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस ने तस्करी के इस घिनौने नेटवर्क पर चोट की है। पुलिस की सतर्कता और समर्पण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64