आसनसोल : खाद्य कारोबार से जुड़े व्यवसायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से विशेष खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को चैंबर की ओर से शिविर की जानकारी साझा करते हुए शहर के खाद्य कारोबारियों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
चैंबर के अनुसार, शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026, बुधवार को सुबह 10:30 बजे से चैंबर भवन, मुरगासोल, आसनसोल में किया जाएगा। शिविर में खाद्य व्यवसाय से जुड़े कारोबारी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खाद्य लाइसेंस बनवा सकेंगे।

इसके साथ ही पहले से जारी खाद्य लाइसेंस से संबंधित समस्याओं, आवश्यक सुधार तथा अन्य प्रक्रियात्मक विषयों के समाधान के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। चैंबर का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

चैंबर पदाधिकारियों ने खाद्य सामग्री के कारोबार से जुड़े सभी व्यवसायियों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। कारोबारियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का आग्रह भी किया गया है, ताकि संबंधित प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके।
शिविर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी अथवा किसी प्रकार की जानकारी के लिए 9333109369 पर संपर्क किया जा सकता है। चैंबर की ओर से उम्मीद जताई गई है कि बड़ी संख्या में स्थानीय खाद्य व्यवसायी इस सुविधा का लाभ उठाएंगे।














Users Today : 31
Users Yesterday : 26