बर्नपुर में लगेगा 35 हज़ार करोड़ का नवीनतम स्टील संयंत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

बर्नपुर :  इस्पात नगरी बर्नपुर के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई इबारत लिखने जा रही है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) तथा दुर्गापुर स्थित डीएसपी — दोनों ही इकाइयों के निदेशक प्रभारी के रूप में सेल आईएसपी के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री सुरजीत मिश्रा का चयन लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा कर लिया गया है। विजिलेंस स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूर्ण होते ही वे अपने नवीन दायित्व का औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे।

श्री मिश्रा को हाल ही में बंगाल मिरर के सलाहकार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल के समेकित औद्योगिक विकास की दिशा में सेल द्वारा उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि बर्नपुर स्थित आईएसपी में 35 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकतम स्टील प्लांट की स्थापना की जा रही है, जो देश के सर्वाधिक तकनीकी रूप से उन्नत एवं विशाल इस्पात संयंत्रों में गिना जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

यह नवीन संयंत्र 900 एकड़ भूमि पर विस्तारित होगा। भूमि अधिग्रहण को लेकर इस बार कोई विशेष समस्या नहीं है, क्योंकि इस परियोजना के लिए आईएसपी के पुराने संयंत्र क्षेत्र का ही उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए पाँच कूलिंग टावरों को ध्वस्त किया जा चुका है और अन्य विभागों जैसे गैस संचालन इकाई, तेल भंडारण केंद्र एवं धातु भंडार को सारामारा क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

श्री मिश्रा ने कहा कि इस परियोजना से शिल्पांचल की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम मिलेगा। संयंत्र निर्माण का कार्य वर्ष 2026 के प्रारंभ में आरंभ होने की संभावना है और इसके निर्माण हेतु कुल 42 माह की समयसीमा निर्धारित की गई है। अर्थात् वर्ष 2029 तक यह संयंत्र पूर्णतया क्रियाशील हो जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस आधुनिकीकरण एवं विस्तारीकरण योजना से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी बड़ा अवसर प्राप्त होगा। फिलहाल लगभग 1500 श्रमिक एवं अभियंता इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। लेकिन जब कार्य प्रगति पर होगा और संयंत्र का निर्माण प्रारंभ होगा, तब लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जो इस क्षेत्र की आर्थिक सशक्तिकरण की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।

IMG 20250311 WA0094

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय युवक इस नवप्रवर्तित औद्योगिक परिदृश्य का समुचित लाभ उठा सकें। यह परियोजना बर्नपुर को देश के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने की ओर सशक्त कदम है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 4
Users Today : 8
Users Yesterday : 26