फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर युवक से 21 लाख की ठगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नयी चाल से आम लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इस बार ठगों ने टाटा समूह के प्रतिष्ठित ब्रांड “जूडियो” की फर्जी फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक युवक से ₹21 लाख 50 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित युवक का नाम शुभेंदु सेठ है, जो रानीगंज का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुभेंदु सेठ सोशल मीडिया पर ब्राउज़ कर रहे थे, तभी उन्हें जूडियो फ्रेंचाइजी का एक लिंक दिखाई दिया। आकर्षक प्रस्ताव देखकर उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर दिया। आवेदन के तुरंत बाद उन्हें एक ई-मेल मिला जिसमें व्यावसायिक प्रस्ताव, उत्पाद विवरण और फ्रेंचाइजी पंजीकरण फॉर्म संलग्न था। शुभेंदु ने नियमों के अनुसार फॉर्म भरकर जमा कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

इसके बाद 17 अप्रैल को उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रमुख अधिकारी “संदीप जैन” बताया। इसके बाद ई-मेल, व्हाट्सएप और कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही। उन्हें यकीन दिलाया गया कि वे जल्द ही फ्रेंचाइजी मालिक बनने जा रहे हैं और इसके लिए उन्हें चरणबद्ध भुगतान करना होगा।

शुभेंदु ने बताए गए निर्देशों के अनुसार अलग-अलग समय पर कुल ₹21,50,500 रुपये एक्सिस बैंक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बातचीत के दौरान कुछ चीजों से उन्हें संदेह हुआ, जिससे सावधानी बरतते हुए उन्होंने जूडियो कंपनी की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर संपूर्ण विवरण भेजकर पुष्टि मांगी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

2 मई को कंपनी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है और कंपनी का इस प्रकार के किसी भी प्रस्ताव से कोई लेना-देना नहीं है। इस सूचना के बाद शुभेंदु सेठ को गहरा झटका लगा और उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

IMG 20250311 WA0094

घटना से क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। आम लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी ऑनलाइन प्रस्ताव को बिना सत्यापन के स्वीकार न करें और किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल से सतर्क रहें।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की पहचान करने के लिए बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 4
Users Today : 8
Users Yesterday : 26