Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

पश्चिम बर्दवान में रह रहे पाकिस्तानियों को देश से निकालने की माँग

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को एक रैली निकालकर पश्चिम बर्दवान जिले में रह रहे कथित पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजने की माँग को लेकर जिला शासक को ज्ञापन सौंपा गया। रैली की शुरुआत आसनसोल के सेन रेली रोड से हुई, जो पाँचमुंहा ब्रिज होते हुए अदालत के पास घड़ी मोड़ पहुंची। इस रैली में भाजपा के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष देवदत्त भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घड़ी मोड़ पर एक मंच बनाकर संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखे आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रैली के रूप में जिला शासक कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अग्निमित्रा पाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत के गृह मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह सकता, चाहे वह वैध दस्तावेजों के साथ ही क्यों न आया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के अन्य राज्यों में पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार इस मामले में पूरी तरह उदासीन है।

विधायक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार राजनीतिक लाभ के लिए इन पाकिस्तानियों को राज्य में शरण दे रही है क्योंकि वे टीएमसी के मतदाता बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता सरकार की पुलिस जानबूझकर इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

IMG 20250311 WA0094

अग्निमित्रा पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा यह स्थिति सहन नहीं करेगी और राज्य के प्रत्येक कोने में जाकर ऐसे पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की माँग उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आने वाले दिनों में राज्यभर में इस मुद्दे को लेकर अभियान चलाएगी और जनता को जागरूक करेगी।

भाजपा का यह आंदोलन राष्ट्रीय सुरक्षा और गैरकानूनी घुसपैठ के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। रैली और ज्ञापन सौंपने की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन इससे एक बार फिर बंगाल में राजनीतिक टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28