Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

चित्तरंजन रेल कारखाना बना बाइक चोरों का निशाना, कर्मचारी चिंतित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  एशिया की सबसे बड़ी रेल कारखानों में से एक चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (CLW) इन दिनों बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चर्चा में है। कारखाने के अलग-अलग गेटों पर बने बाइक स्टैंड से लगातार वाहन चोरी की घटनाएं कर्मचारियों के लिए चिंता का कारण बन चुकी हैं। 5 मई को ट्रैक्शन मोटर गेट स्थित स्टैंड से एक रेलकर्मी की बाइक चोरी हो गई, जो इस प्रकार की हालिया तीसरी घटना है।

पीड़ित कर्मचारी सुबीर चक्रवर्ती जब रोज की तरह अपनी ड्यूटी पूरी कर स्टैंड पर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने तुरंत आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। सुबीर को आरपीएफ कंट्रोल रूम ले जाकर आवश्यक जानकारी ली गई।

IMG 20240918 WA0025

चिंताजनक बात यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए बाइक स्टैंड होने के बावजूद वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

लेबर यूनियन नेता राजीव गुप्ता ने कहा कि “यह पहली बार नहीं है जब कारखाने से किसी कर्मचारी की बाइक चोरी हुई हो। पूर्व में शिकायत के बाद सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए गए थे, लेकिन केवल कैमरा लगाने से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती।” उन्होंने सुझाव दिया कि “बाइक स्टैंड का टेंडर निजी संस्थाओं को दिया जाए, जिससे वे सुरक्षा की जिम्मेदारी लें और निगरानी सुनिश्चित हो सके।”

केवल ट्रैक्शन मोटर गेट ही नहीं, बल्कि टाइम ऑफिस गेट और अन्य गेटों पर भी यही स्थिति है। रोजाना सैकड़ों कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल को जोखिम में छोड़कर कारखाने में ड्यूटी के लिए जाते हैं। कर्मचारी अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आशंकित और नाराज़ हैं।

IMG 20250311 WA0094

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या सीसीटीवी फुटेज चोरों को पकड़ने में सहायक साबित होगा, या फिर एक और घटना यूं ही फाइलों में दबी रह जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28