Breaking News
आठ साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, आदिवासी युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार आसनसोल के विकास और नागरिक सुविधाओं पर मंत्रियों की बैठक, सड़क, पेयजल और जलनिकासी समस्याओं के समाधान का भरोसा बर्नपुर के सेल-इस्को संचालित चार विद्यालयों की जिम्मेदारी लेगी राज्य सरकार, विद्यार्थियों का भविष्य होगा सुरक्षित बर्नपुर में दामोदर नदी में स्नान करने उतरा आदिवासी युवक डूबा, 24 घंटे बाद भी तलाश में नहीं मिली सफलता कुल्टी में पेयजल सुविधा बढ़ाने की तैयारी, 4.30 लाख लीटर क्षमता वाले जलाशय का निकलेगा टेंडर अंडाल के सिंदुली-नीलकंठतला में भू-धंसान से बढ़ी दहशत, पुनर्वास और सुरक्षा पर प्रशासन-ईसीएल की अहम बैठक

आठ साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, आदिवासी युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

सालानपुर : प्रेम संबंध, विवाह की रस्म और आठ वर्षों तक साथ रहने के बाद अब दूसरी शादी की तैयारी के आरोप ने सालानपुर क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना दिया है। पश्चिम बर्दवान जिले के सालानपुर थाना क्षेत्र के बाधानबाड़ी गांव की 36 वर्षीय आदिवासी युवती ने अपने साथी विमल गोराई पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का दावा है कि दोनों ने सिंदूरदान की पारंपरिक रस्म के माध्यम से विवाह किया था और वह लंबे समय से विमल को अपना पति मानकर उसके साथ संबंध में थी। अब उसे जानकारी मिली है कि विमल का परिवार दिसंबर में उसकी दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20240918 WA0025

मां की मौजूदगी में सिंदूरदान का दावा

शिकायत में युवती ने बताया कि 20 दिसंबर 2018 को उसी गांव के निवासी विमल गोराई के साथ उसका प्रेम संबंध शुरू हुआ था। करीब एक महीने बाद विमल ने युवती के घर पर उसकी मां की मौजूदगी में सिंदूरदान की रस्म पूरी की और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने का भरोसा दिया। युवती का कहना है कि इस रस्म के बाद उसने विमल को अपना पति मान लिया था।

हालांकि, दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण इस रिश्ते का विरोध भी हुआ। युवती के अनुसार, दूसरे समुदाय के युवक से विवाह करने के कारण उसे और उसके परिवार को गांव के संथाल समुदाय की ओर से सामाजिक विरोध तथा भेदभाव का सामना करना पड़ा। उसका आरोप है कि इस वजह से परिवार को सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति झेलनी पड़ी।

आठ वर्षों तक संबंध, लेकिन नहीं मिली गृहस्थी

युवती का आरोप है कि जनवरी 2019 से 11 नवंबर 2026 तक वह विमल के साथ वैवाहिक संबंध में रही और दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बने। इसके बावजूद विमल ने उसे कभी अपने घर नहीं ले गया और न ही पत्नी के रूप में उसके साथ गृहस्थी बसाई। युवती का यह भी कहना है कि विमल के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया।

हाल ही में उसे पता चला कि विमल और उसके परिजन किसी दूसरी युवती के साथ उसकी शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। यह विवाह दिसंबर में प्रस्तावित बताया जा रहा है। इस जानकारी के बाद युवती ने सालानपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

IMG 20250511 WA0050

शिकायत के बाद गिरफ्तारी, अदालत में पेश

युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने, सिंदूरदान की रस्म के जरिए हुए विवाह की कानूनी स्थिति और दोनों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की पड़ताल करने की मांग की है। उसने प्रस्तावित दूसरी शादी को लेकर भी कानूनी हस्तक्षेप की अपील की है। साथ ही संभावित धमकी, दबाव या डराने की आशंका जताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को जांच में सहयोग देने और अपनी मां सहित अन्य गवाहों के बयान तथा तस्वीरें, संदेश और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम कल्याणेश्वरी पुलिस चौकी की टीम ने विमल गोराई को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

युवती की मांग है कि विमल के साथ उसके संबंधों का कानूनी समाधान किया जाए। वह अब भी विमल को अपना पति मानती है और उसी के साथ गृहस्थी बसाना चाहती है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता और विवाह की कानूनी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 5 2 1 8
Users Today : 30
Users Yesterday : 38