Breaking News
बाराबनी पंचायत समिति के सातों शेष सदस्य नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे, 16 पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा अवैध बालू कारोबार पर सख्त मंत्री अग्निमित्रा, परिवहन रोकने के नाम पर सड़क जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई आठ साल साथ रहने के बाद दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, आदिवासी युवती की शिकायत पर युवक गिरफ्तार आसनसोल के विकास और नागरिक सुविधाओं पर मंत्रियों की बैठक, सड़क, पेयजल और जलनिकासी समस्याओं के समाधान का भरोसा बर्नपुर के सेल-इस्को संचालित चार विद्यालयों की जिम्मेदारी लेगी राज्य सरकार, विद्यार्थियों का भविष्य होगा सुरक्षित बर्नपुर में दामोदर नदी में स्नान करने उतरा आदिवासी युवक डूबा, 24 घंटे बाद भी तलाश में नहीं मिली सफलता

अवैध बालू कारोबार पर सख्त मंत्री अग्निमित्रा, परिवहन रोकने के नाम पर सड़क जाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले में बालू खनन और उसके परिवहन को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ शिकायत करने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके नाम पर सड़क जाम कर आम लोगों की आवाजाही बाधित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री ने यह बात रविवार, 22 नवंबर को आसनसोल के रवींद्र भवन में एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। सोमवार को उनका यह बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20240918 WA0025

शिकायत करें, कानून हाथ में न लें

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अवैध बालू खनन, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन या नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलती है तो उसे पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए। लोग लिखित शिकायत उनके कार्यालय, मुख्यमंत्री या अन्य जनप्रतिनिधियों के पास भी भेज सकते हैं। प्रशासन को ऐसी शिकायतों पर जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को स्वयं सड़क पर उतरकर वाहनों को रोकने और रास्ता जाम करने का अधिकार नहीं है। इससे आम नागरिकों, यात्रियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को परेशानी होती है। वैध रूप से चल रहे कारोबार को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्ती बरतनी चाहिए।

IMG 20261123 WA0044

डामरा और तिराट में बालू परिवहन को लेकर विवाद

मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डामरा और आसपास के इलाकों में बालू से लदे वाहनों की आवाजाही को लेकर विवाद सामने आया है। हाल ही में डामरा में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा नेताओं ने बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर उनके परिवहन दस्तावेजों की जांच की मांग की थी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कुछ वाहनों के चालान में गंतव्य पुरुलिया दर्ज होने के बावजूद बालू आसनसोल की ओर ले जाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस और भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। घटना के बाद बालू परिवहन की वैधता और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।

IMG 20250511 WA0050

स्कूल के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक

मंत्री ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के आने-जाने के समय बालू से लदे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे वाहनों के संचालन के लिए प्रशिक्षित चालकों की व्यवस्था अनिवार्य किए जाने की बात भी कही।

उन्होंने हराभंगा में पुल को लेकर हुए सड़क अवरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां नया पुल बनाने का निर्णय लगभग तीन महीने पहले ही लिया जा चुका है।

मानसून के बाद फिर शुरू हुआ कारोबार

गौरतलब है कि दामोदर नदी के किनारे मानसून के दौरान तीन महीने से अधिक समय तक बालू खनन और परिवहन का काम बंद रहा था। इसी महीने जिले में वैध बालू परिवहन दोबारा शुरू हुआ है। ऐसे में कारोबार को नियमित रखने के साथ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन वैध कारोबार और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए नियमों का पालन किस तरह सुनिश्चित करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 5 2 4 6
Users Today : 26
Users Yesterday : 32