Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आसनसोल में पहली बास्केटबॉल प्रीमियर लीग से खेलों को मिली नई उड़ान

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल  : शहर के जेनेक्स एग्जॉटिका परिसर में पहली बार आयोजित बास्केटबॉल प्रीमियर लीग ने खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के बीच नव ऊर्जा का संचार किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

IMG 20250506 WA0025

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, कौशल और जुझारूपन दर्शकों को रोमांचित करता रहा। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आसनसोल में बास्केटबॉल को एक नई पहचान देने का प्रयास था। आयोजन में विशेष अतिथि के तौर पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी जैसे जयराम चटर्जी, स्वप्न चटर्जी, सिद्धार्थ महतो, सुमन गुहा ठाकुर और शुभेंदु चटर्जी उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

इन दिग्गज खिलाड़ियों ने उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। उनके साथ महिला कोच अप्पू बोस और लड़कों के कोच नितिन सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामयी बना दिया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन जेनेक्स एग्जॉटिका रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्पण और संगठनात्मक दक्षता से इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान पर जोश और उत्साह का वातावरण बना रहा और दर्शकों की तालियों ने खिलाड़ियों का मनोबल लगातार ऊंचा बनाए रखा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल बास्केटबॉल को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि यह स्थानीय समुदाय में आपसी सहयोग, एकता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का भी एक सार्थक प्रयास था। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि बास्केटबॉल जैसी खेल विधाओं को नयी प्रतिभाएं मिल सकें और आसनसोल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।इस प्रीमियर लीग ने यह साबित कर दिया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने का मजबूत माध्यम भी है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28