Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

रेलवे की कार्रवाई पर बवाल, विरोध से रुका अतिक्रमण हटाओ अभियान”

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

IMG 20250507 WA0057

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के 24 नंबर वार्ड स्थित महुआ डांगा इलाके में बुधवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। रेलवे की टीम जैसे ही मौके पर पहुँची और अवैध रूप से बनाए गए कुछ मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।मौके पर पहुंचे पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

लोगों का आरोप था कि बिना किसी पूर्व सूचना या पुनर्वास की व्यवस्था किए इस प्रकार की कार्रवाई अमानवीय है और स्वीकार्य नहीं है। विरोध को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को अपनी कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी और टीम को वापस लौटना पड़ा।विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि वे वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं और अब अचानक आकर उन्हें उजाड़ना अन्याय है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हमने यहां जीवन खड़ा किया है, बच्चों की पढ़ाई और जीवनयापन यहीं होता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अगर हटाना है तो पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।”वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि महुआ डांगा का वह क्षेत्र रेलवे की जमीन है और विभागीय रिकॉर्ड में यह स्पष्ट है। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से वहां अवैध कब्जा किया गया था, जिससे रेलवे की परियोजनाओं पर असर पड़ रहा था। इसलिए विभाग के उच्च आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी प्रकार की हिंसा की सूचना नहीं है।

IMG 20250313 WA0075

हालांकि, इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच संपर्क और वार्ता की संभावनाएं बन रही हैं, ताकि आगामी कार्रवाई से पहले कोई समाधान निकल सके।स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले मानवीय पक्ष को ध्यान में रखना जरूरी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आगे की कार्रवाई कैसे और किस सहमति के साथ की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28