

आसनसोल : शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा करने के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम ने माध्यमिक और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। यह सराहनीय पहल नगर निगम और मेयर बिधान उपाध्याय की ओर से की गई, जिसमें शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सराहा गया। इस कार्यक्रम के तहत नगर निगम की एक विशेष टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा, “ये विद्यार्थी न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे शहर का गौरव हैं।

इनकी मेहनत, लगन और अनुशासन हर छात्र के लिए प्रेरणा है। नगर निगम इन प्रतिभाओं को आगे भी प्रोत्साहित करता रहेगा।”सम्मानित विद्यार्थियों में आरके मिशन विद्यालय के अभ्र राय, सौमिक दे, ध्रुवज्योति हाजरा तथा आर्य घोष और आईसीएसई बोर्ड के प्रत्युष राय मिश्रा शामिल हैं।

इन सभी विद्यार्थियों को नगर निगम की ओर से मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों और उनके परिवारजनों के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण बना।इस अवसर पर टॉपर्स के माता-पिता और शिक्षकगण ने नगर निगम की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी निर्मित होता है।शहरवासियों ने भी इस आयोजन की खुलकर सराहना की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की पहल न केवल मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देती है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर करने की प्रेरणा देती है।आसनसोल नगर निगम की यह पहल निस्संदेह शिक्षा और समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जो आने वाले वर्षों में शहर को और भी उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगा।














Users Today : 6
Users Yesterday : 28