Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, महिला की संदिग्ध मौत से बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

दुर्गापुर :  न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत पड़दही इलाके में एक गृहिणी की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में भारी बवाल का माहौल उत्पन्न हो गया। मृत महिला की पहचान माया घोष (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कमलपुर, दुर्गापुर थाना क्षेत्र की निवासी थीं। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व सुषोभन माइती के साथ हुई थी, जो पड़दही इलाके में रहता है।परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही माया पर पति, ससुर और सास द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया जाता था।

IMG 20240918 WA0025

बुधवार को मायके वालों को फोन कर सूचित किया गया कि माया ने फांसी लगा ली है। जब माया के परिजन ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने माया का झूलता हुआ शव देखा, जिससे वे स्तब्ध और आक्रोशित हो उठे।इसके बाद मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गई। स्थानीय लोग और माया के परिजन मिलकर ससुराल पक्ष के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस और बाद में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कॉम्बैट फोर्स भी मौके पर पहुंची। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

IMG 20240918 WA0025

मृतका की बहन प्रतिमा घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे जीजा ने फोन कर हमें बताया कि माया ने गले में फंदा लगाया है। जब हम पहुँचे, तो देखा कि पुलिस शव को उतार रही है। मेरी बहन के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। बुधवार सुबह भी उसे पीटा गया था।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

हमें यकीन है कि उसकी हत्या कर लटकाया गया है।”पुलिस ने पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकुमा अस्पताल भेज दिया गया है।

IMG 20250313 WA0075

परिजनों की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद, पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। घटना की जांच शुरू हो चुकी है और पुलिस ने सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल करने की बात कही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28