Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

धमाके के बाद डीपीएल की आठ नंबर यूनिट बंद, बढ़ी चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

दुर्गापुर :  दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीपीएल) की आठ नंबर बिजली उत्पादन यूनिट में शुक्रवार को अचानक जोरदार धमाके के साथ स्टेशन ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। IMG 20250508 WA0054 ट्रांसफार्मर के साथ-साथ सप्लाई ब्रेकर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे 6.6 केवी का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस दुर्घटना के चलते आठ नंबर यूनिट पूरी तरह से ठप हो गई और 250 मेगावाट बिजली उत्पादन अनिश्चित काल के लिए बंद हो गया। इस घटना से राज्य सरकार के अधीन संचालित डीपीएल के बिजली उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में उत्पादन ठप होने से बिजली संकट गहराने की आशंका है।

IMG 20240918 WA0025

बताया गया कि आठ नंबर यूनिट में 1 अक्टूबर 2014 से बिजली उत्पादन शुरू हुआ था और यह यूनिट अब तक निर्बाध रूप से कार्यरत थी। लेकिन इस अचानक हुई दुर्घटना ने न केवल उत्पादन को रोका बल्कि तकनीकी और प्रशासनिक सवाल भी खड़े कर दिए हैं। डीपीएल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वागता मित्रा ने कहा कि यह एक दुर्घटना है, जिसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मरम्मत कार्य भी तेजी से जारी है और जल्द से जल्द यूनिट को पुनः चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि डीपीएल की सात नंबर यूनिट अभी भी चालू है, जहां 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सात नंबर यूनिट ही इस समय बिजली उत्पादन का एकमात्र स्रोत बन गया है, जो 30 अप्रैल 2008 से कार्यरत है।घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं डीपीएल के तृणमूल श्रमिक संगठन के नेता आलोमय घोड़ाई ने इसे सरकार की छवि खराब करने की साजिश बताया।

IMG 20250311 WA0094

उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी कहीं भी हो सकती है, ऐसे में राजनीतिक बयानबाज़ी से परहेज़ करना चाहिए।अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि आठ नंबर यूनिट का उत्पादन कब तक बहाल हो सकेगा और क्या राज्य सरकार बढ़ती बिजली की मांग को पूरा कर पाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28