Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आर्य समाज के तीनों विद्यालयों का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आर्य समाज द्वारा संचालित तीनों उच्च माध्यमिक विद्यालयों—डीएवी विद्यालय, आर्य कन्या बालिका विद्यालय एवं दयानंद विद्यालय—का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचा किया है।

IMG 20250421 WA0051

डीएवी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
डीएवी विद्यालय में कुल 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। विज्ञान संकाय में एक छात्र को पूरक (कंपार्ट) परीक्षा का सामना करना पड़ेगा, शेष सभी सफल घोषित हुए। विद्यालय के विज्ञान संकाय में आदित्य सिंह ने 403 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीष कुमार राउत ने 394 अंकों के साथ द्वितीय तथा अंशु झा ने 389 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य एवं कला संकाय में विद्यालय का परिणाम सौ फीसदी रहा।

IMG 20240918 WA0025

आर्य कन्या बालिका विद्यालय की छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धि
आर्य कन्या बालिका विद्यालय की कुल 149 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें वाणिज्य संकाय का परिणाम पूर्णतः सफल रहा। कला संकाय में एक छात्रा अनुत्तीर्ण रही, जिससे कुल परिणाम 99.08% रहा। वाणिज्य में रिया कुमारी रजक ने 443 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि शानिया खातून (424 अंक) द्वितीय और रिया कुमारी सिंह (415 अंक) तृतीय रहीं। कला संकाय में खुशी कुमारी (429 अंक) प्रथम, काजल दास (419 अंक) द्वितीय एवं राधा मोदी (401 अंक) तृतीय स्थान पर रहीं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दयानंद विद्यालय में भी उम्दा सफलता
दयानंद विद्यालय से कुल 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें केवल तीन छात्र अनुत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 98.18% रहा। वाणिज्य में 31 में से सभी विद्यार्थी सफल रहे, जबकि कला में 132 में से तीन विद्यार्थी असफल हुए। कला संकाय में सोनु कुमार सिन्हा (450 अंक), शुभम कुमार (393 अंक) और राम शर्मा (390 अंक) शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। वाणिज्य में शिवम कुमार साव (421), अभय कुमार शर्मा (401) और कृष शर्मा (389) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20250313 WA0075

विद्यालय सचिव जगदीश प्रसाद केडिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28