Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बुजुर्गा से ठगों ने स्वर्णाभूषण छलपूर्वक हड़पे, पुलिस सक्रिय

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

रानीगंज :  नगर के खाटू श्याम मंदिर समीप मंगलवार प्रातः एक गंभीर ठगी की घटना ने आमजन को पुनः सावधान कर दिया है। रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फाड़ी क्षेत्र के सदानंद चक्रवर्ती लेन में दो अज्ञात अपराधियों ने छलपूर्वक एक वृद्धा महिला से बहुमूल्य स्वर्णाभूषण हड़प लिए और त्वरित गति से बाइक पर आरूढ़ होकर पलायन कर गए।

घटना प्रातः लगभग 8:30 बजे की है, जब एक वृद्धा महिला मंदिर दर्शन से लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक ने स्वयं को साधारण नागरिक प्रदर्शित किया, जबकि दूसरे ने कुटिलता से स्वयं को पुलिसकर्मी बताया। उक्त व्यक्ति ने महिला को भयभीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वर्णाभूषण पहनकर घूमना निषिद्ध है, क्योंकि इससे चोरी या छिनतई की आशंका रहती है।

IMG 20250511 WA0050

महिला के गहनों को सुरक्षित रखने के बहाने उन्होंने उसे आग्रह किया कि वह अपने गहनों को उतारकर एक कागज में लपेट दे। महिला ने भयवश वैसा ही किया। तत्पश्चात अपराधियों ने बड़ी चतुराई से गहनों की जगह प्लास्टिक की चूड़ियां लपेटकर महिला को वापस कर दीं और गहनों सहित वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

कुछ समय उपरांत जब महिला को ठगे जाने का संज्ञान हुआ, तो उसने तत्क्षण अपने परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को खबर दी। पुलिस बल रानीगंज थाना एवं पंजाबी मोड़ फाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचा और तत्काल जांच आरंभ की।

IMG 20240918 WA0025

उल्लेखनीय है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल-2) बिमान कुमार मृधा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और परिस्थितियों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से आरोपियों की गतिविधियों का प्रारंभिक विवरण प्राप्त हुआ है। पुलिस अतीत की इसी प्रकार की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयासरत है।

IMG 20250313 WA0075

नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अजनबी व्यक्तियों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 3
Users Today : 3
Users Yesterday : 28