Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्गापुर में सीबीएसई परिणाम से निराश कक्षा 12 के छात्र ने की आत्महत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित सुकान्त पल्ली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्र ऋषिराज केशरी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह कাঁকसार राजबांध के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र था और मंगलवार को सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम के बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को जब सीबीएसई परिणाम घोषित हुआ, तो ऋषिराज का परिणाम बहुत खराब आया, जिससे वह अत्यधिक निराश था। इस निराशा के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय छात्र का पिता संतोष केशरी हॉटल के काम में और उसकी मां भी काम पर गई हुई थीं। घर में कोई नहीं था, तभी ऋषिराज अपने कमरे में जाकर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऋषिराज के झूलते हुए शरीर को पहले उसके चचेरे भाई ने देखा और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया। दुर्गापुर महकुम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग इस आत्महत्या के कारणों को लेकर हैरान हैं।

ऋषिराज के परिवार के सदस्य भी इस हादसे से अत्यधिक स्तब्ध हैं। ऋषिराज के चाचा दीपक केशरी ने बताया, “हमने अभी तक उसका परिणाम नहीं देखा है, लेकिन हम जानते हैं कि मंगलवार को परिणाम घोषित हुआ था। उस समय ऋषिराज के माता-पिता घर में नहीं थे। उसके बाद ही यह घटना हुई। हम नहीं समझ पा रहे हैं कि इस तरह की घटना क्यों घटी।”

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवारवालों से बयान दर्ज किए हैं। अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सीबीएसई के परिणाम में खराब अंक आना एक मुख्य कारण माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस घटना ने न केवल परिवार को दुखी किया, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी हैरान कर दिया है, क्योंकि इस तरह के कदम के पीछे का मानसिक दबाव और तनाव समाज में एक गंभीर मुद्दा बनकर उभरा है। अब पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही इसके कारणों की जानकारी मिलने की संभावना है।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 3
Users Today : 3
Users Yesterday : 28