Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में दयानंद विद्यालय बना टीम चैंपियन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  स्मार्ट मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में आयोजित “माणिक उपाध्याय स्मृति प्रथम ओपन जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025” का आयोजन 11 मई को असनबनी मैरिज हॉल, बाराबनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो अकादमियों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20250513 WA0049

इस प्रतियोगिता में दयानंद विद्यालय, आसनसोल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत श्रेणियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

IMG 20250511 WA0050

प्रतियोगिता में अमन कुमार महतो, अमरजीत पोद्दार, अभिनव मिश्रा, विवेक बाउरी, हर्ष कुमार प्रसाद, आर्यन गुप्ता, सोनू मंडल, आर्यन ठाकुर, सूर्या सिंह, प्रियांशु और अर्जुन राउत ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त किए। वहीं क्रियांश चौबे, शीतलेश गुप्ता, अंगद राउत, प्रियांशु प्रसाद, राजवीर पासवान और श्रीजय सिंह ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) तथा अभय गुप्ता ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया।

IMG 20240918 WA0025

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया ने समस्त विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस अवसर पर शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान, सहायक शिक्षक रवि कुमार, अभिषेक वर्मन, अंकित कुमार, हेमंत कुमार और सुनील ठाकुर समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह प्रतियोगिता जहां छात्रों के कौशल को मंच प्रदान करने में सफल रही, वहीं खेल भावना, अनुशासन और परिश्रम का उदाहरण भी बनी। आयोजकों और प्रतिभागियों के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 3
Users Today : 3
Users Yesterday : 28