Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

वार्ड अध्यक्ष पर अत्याचार और अवैध कार्यों के गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस के वार्ड 39 के अध्यक्ष हाकिम दास पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वार्ड अध्यक्ष इलाके में दहशत फैलाकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और जो भी इसका विरोध करता है, उसे मारपीट और धमकी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाकिम दास पर कई बार जबरन जमीन हड़पने, गरीबों पर अत्याचार करने और माफिया तत्वों की मदद लेने के आरोप लगे हैं। एक महिला ने भावुक होकर कहा कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की, तब पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनी। जबकि राज्य की मुख्यमंत्री बार-बार कहती हैं कि पुलिस गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देगी, लेकिन वार्ड 39 में हालात बिल्कुल अलग हैं।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाकिम दास ने पूरे इलाके में आतंक का माहौल बना दिया है। कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि उन्हें डर है कि अगली बार उनके साथ मारपीट हो सकती है। विरोध करने वालों को या तो धमकाया जाता है या माफिया तत्वों के ज़रिए डराया जाता है।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और पार्टी स्तर पर इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी व्यक्ति को संरक्षण नहीं देगी जो जनप्रतिनिधि होते हुए जनता पर ही अत्याचार करता है।

IMG 20240918 WA0025

इस मुद्दे पर जब वार्ड अध्यक्ष हाकिम दास से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इलाके में इस घटना के बाद तनाव और आक्रोश का माहौल है। लोग अब सीधे प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो वे संगठित होकर आंदोलन करेंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

IMG 20250313 WA0075

स्थानीय लोग अब आशा लगाए बैठे हैं कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28