Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बर्नपुर बाजार की समस्याओं को लेकर दुकानदारों ने सेल आईएसपी को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बर्नपुर :  बर्नपुर बाजार के 350 से अधिक दुकानदारों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर सेल आईएसपी (टाउन सर्विस) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आसनसोल नगर निगम के वार्ड 82 के पार्षद अशोक रुद्र के नेतृत्व में टाउन सर्विस कार्यालय में जमा किया गया।

ज्ञापन में चार मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। पहली और सबसे गंभीर समस्या है बाजार क्षेत्र में पाइपलाइन से हो रहा जल रिसाव। दुकानदारों ने बताया कि जगह-जगह पाइपलाइन लीक होने के कारण लगातार पानी बहता रहता है, जिससे दुकानों में नमी, फिसलन और माल की क्षति जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

IMG 20250511 WA0050

दूसरी समस्या साफ-सफाई की व्यवस्था का अभाव है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे गंदगी फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं।

तीसरी समस्या सड़क की खस्ताहाल स्थिति है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार की सड़कें पिछले 20 वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को भारी परेशानी होती है।

IMG 20240918 WA0025

चौथी और महत्वपूर्ण समस्या यह है कि कुछ दुकानदारों को सेल आईएसपी से कानूनी अनुबंध नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे नियमित रूप से भाड़ा और बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बिना अनुबंध के उनके व्यवसाय की स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा है।

दुकानदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे छोटे व्यापारी हैं और इन समस्याओं के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सेल आईएसपी इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और ठोस कदम उठाए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस ज्ञापन के साथ दुकानदारों की नाम सहित सूची और संपर्क विवरण भी संलग्न किया गया है। हालांकि, सेल आईएसपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पार्षद अशोक रुद्र ने कहा, “एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा दुकानदारों के साथ खड़ा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28