Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

पाक से रिहा हुए BSF जवान पूर्णम, घर में लौटी खुशियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  पश्चिम बंगाल के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को पाकिस्तान द्वारा रिहा किए जाने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर स्थित ट्रंक रोड पर ससुराल में भी जश्न का माहौल देखा गया। बुधवार को जैसे ही पूर्णम की रिहाई की खबर आई, परिजन और पड़ोसी खुशी से झूम उठे।

IMG 20250514 WA0121

पूर्णम कुमार साव की गिरफ्तारी को लेकर पूरे परिवार और इलाके में पिछले कुछ समय से गहरी चिंता का माहौल था। लेकिन बुधवार को जैसे ही खबर आई कि पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर भारत को सौंप दिया है, परिजनों ने राहत की सांस ली।

IMG 20250511 WA0050

इस खुशी के मौके पर दुर्गापुर 2 नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी स्वयं जवान के ससुराल पहुंचे। वे अपने साथ दीघा के जगन्नाथ धाम का प्रसाद और मिठाई लेकर आए। उन्होंने जवान के श्वसुर शिवधनी गुप्ता और अन्य परिजनों को प्रसाद और मिठाई भेंट की। इस दौरान पूरे परिवार की आंखों में खुशी और राहत के भाव स्पष्ट झलक रहे थे।

पूर्णम के श्वसुर शिवधनी गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम सब बहुत ही चिंतित और तनाव में थे। जब हमें सुबह यह खबर मिली कि हमारा जमाई भारत लौट आया है, तब जाकर चैन मिला। हम भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिनके प्रयास से यह संभव हुआ।”

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों और परिजनों ने भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि पूर्णम कुमार साव बीएसएफ में तैनात थे और किसी कारणवश पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया था।

उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर भारत सरकार ने लगातार प्रयास किए और अंततः पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया। जैसे ही पूर्णम की रिहाई की खबर फैली, उनके गांव और ससुराल में लोग मिठाइयां बांटने लगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यह घटना न केवल एक परिवार के लिए राहत और खुशी लेकर आई, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संकट की घड़ी में सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी होती है। अब पूरा परिवार जवान की सकुशल वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें अपने बीच देखकर सच्ची खुशी का अनुभव कर सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28