Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस की वर्दी में शिक्षक: ओसी मनोरंजन नाग का अनोखा प्रयास

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बांकुड़ा :  आमतौर पर पुलिस अधिकारियों की छवि होती है कानून-व्यवस्था संभालने वाले सख्त व्यक्तित्व की, लेकिन बांकुड़ा जिले के इंदपुर थाना प्रभारी (ओसी) मनोरंजन नाग ने इस छवि को एक नई दिशा दी है। अपनी व्यस्त दिनचर्या और कर्तव्यों के बीच उन्होंने छात्रों को शिक्षा देने के लिए चॉक और डस्टर थाम लिया। उनका यह असाधारण कदम अब सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

IMG 20250511 WA0050

दरअसल, इंदपुर के शालकाप रघुनाथपुर उच्च विद्यालय में 2026 की माध्यमिक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह पहल विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जगदीश पाइन के नेतृत्व में की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षक समय-समय पर विद्यार्थियों को पढ़ाने आ रहे हैं। इसी खबर को सुनकर थाना प्रभारी मनोरंजन नाग भी इस नेक कार्य में भाग लेने स्वयं स्कूल पहुंचे।

IMG 20240918 WA0025

ओसी मनोरंजन नाग ने न केवल विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया, बल्कि इस पूरे प्रयास को सामाजिक दायित्व के रूप में लिया। वे विगत डेढ़ वर्षों से इंदपुर थाना के प्रभारी हैं और इतने कम समय में ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और सामाजिक जागरूकता अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें जनता के करीब ला दिया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश पाइन ने कहा कि ओसी नाग ने स्वयं संपर्क कर छात्रों को पढ़ाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा, “इतनी व्यस्तता के बावजूद समय निकाल कर छात्रों के लिए जो सेवा उन्होंने दी है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस प्रेरणादायक पहल ने यह साबित कर दिया कि अगर इच्छा हो, तो कोई भी व्यक्ति समाज को दिशा देने का कार्य कर सकता है – चाहे वह शिक्षक हो या पुलिस अधिकारी। ओसी नाग जैसे अधिकारियों की पहल से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28