Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

60 लाख बकाया लोन नहीं चुकाने पर इंडियन बैंक ने मकान किया सील

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर स्थित वैष्णवबांध में एक व्यक्ति द्वारा लगभग 60 लाख रुपए के बैंक ऋण की अदायगी न करने पर इंडियन बैंक ने उसके मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई डिप्टी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

सूत्रों के अनुसार, मकान मालिक शंभू नाथ गुप्ता ने वर्ष 2019 में तत्कालीन इलाहाबाद बैंक (जो अब इंडियन बैंक में विलय हो चुका है) से लगभग 40 लाख रुपए का लोन लिया था। समय पर ऋण की अदायगी न होने के कारण 2023 में यह खाता एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) घोषित हो गया। ब्याज सहित बकाया राशि बढ़कर लगभग 60 लाख रुपए हो गई। इसके पश्चात बैंक ने सरफेसी एक्ट के तहत जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त की और डीएम के आदेश के अनुसार मकान को सील करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

IMG 20240910 WA0035 4

कार्यवाही के दौरान बैंक के रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, डिप्टी मजिस्ट्रेट, हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय, अधिवक्ता संग्राम सिंह तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि, मकान सील करने की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय महिलाओं ने विरोध जताया और आपत्ति की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और महिला पुलिस की सहायता से प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

IMG 20240918 WA0025

बैंक के रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी ने बताया कि शंभू नाथ गुप्ता ने डीएम के आदेश के विरुद्ध अदालत में भी अपील की थी, लेकिन वहां भी मामला उनके पक्ष में नहीं गया। कोर्ट से अस्वीकृति के बाद बैंक ने डीएम के आदेशानुसार कार्रवाई पूरी की।

यह घटना बकायेदारों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि ऋण अदायगी में देरी करने पर कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 8
Users Today : 4
Users Yesterday : 64