Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आसनसोल में एसआईआर प्रक्रिया पर राजनीतिक हलचल तेज, टीएमसी सक्रिय

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। पश्चिम बंगाल में एसआईआर लागू होने के बाद चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची संशोधन कार्य को लेकर विभिन्न दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आसनसोल के रविंद्र भवन में ब्लॉक स्तर के एजेंटों की बैठक आयोजित की, जिसमें उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने एजेंटों को बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़े और गलती से हटाए न जाएं, यह उनकी जिम्मेदारी है। इस दौरान फॉर्म भरने से लेकर आवश्यक दस्तावेज और प्रोटोकॉल तक विस्तृत जानकारी साझा की गई।
नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि एसआईआर शुरू हो चुका है और यह आवश्यक है कि पार्टी कार्यकर्ता सभी नियमों से पूरी तरह वाकिफ रहें। उन्होंने कहा कि अगर किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उचित माध्यम से उसे जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब तक ब्लॉक स्तर पर किसी एजेंट द्वारा प्रक्रिया से दूरी बनाने की सूचना नहीं मिली है।

IMG 20250511 WA0050

बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का वीडियो संदेश भी सुनाया गया।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एसआईआर के नाम पर एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-शासित राज्यों में ऐसा विवाद नहीं है, लेकिन विपक्षी शासित राज्यों में मताधिकार छीनने की कोशिश हो रही है। ममता बनर्जी ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने भी वीडियो संदेश में कहा कि एसआईआर के बहाने योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने को कहा।

बैठक के दौरान एजेंटों को निर्वाचन आयोग द्वारा तय समयसीमा और नियमों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसी भी नागरिक को अधिकार वंचित न होने दिया जाए और कोई भी त्रुटि होते ही तत्काल शिकायत दर्ज कराई जाए।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची की व्यापक समीक्षा हो रही है, जिसमें नए मतदाताओं को शामिल करना और डुप्लिकेट या गलत प्रविष्टियों को हटाया जाना शामिल है। इसी प्रक्रिया ने राजनीतिक तापमान बढ़ाया है।

टीएमसी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी मिल सके और किसी भी मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो।

राजनीतिक हलचल के बीच प्रशासन भी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने की तैयारी में जुटा है। शहर में आने वाले कुछ दिनों तक इसी विषय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64