Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

डिप्लोमा इंजीनियरों ने रखी पदोन्नति सुधार की मांग, नई समिति गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर : बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा भारती भवन स्थित दीपॉनी ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सदस्यों ने वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य की दिशा तय की। सभा में महासचिव लब कुमार मन्ना ने विगत वर्ष की उपलब्धियों और संगठनात्मक प्रयासों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं वित्त सचिव सुरजीत चौधरी ने आय-व्यय विवरण पेश किया, जिस पर सदस्यों ने प्रश्न पूछे और वित्त सचिव ने सभी बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब दिए।

IMG 20251103 WA0021

सभा में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नयी कार्यकारिणी में शंकरा राव कर्री को अध्यक्ष, गौतम कुमार नंदी को महासचिव तथा बुद्धेश्वर भगत को वित्त सचिव चुना गया। पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ माजी और पूर्व पदाधिकारियों को सदस्यों ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

IMG 20250511 WA0050

सभा के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन ऑफ इस्पात (डीईएफआई) का विशेष कन्वेंशन भी आयोजित किया गया। इसमें डीईएफआई महासचिव नंद किशोर घोष बैराग्य, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, तथा अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मंच पर डिप्लोमा इंजीनियरों के कैडर उन्नयन, पदनाम सुधार और पदोन्नति नीति के संशोधन पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से जूनियर इंजीनियर पदनाम को प्रभावी तरीके से लागू करने, सेक्शन इंजीनियर पद सृजन और जूनियर मैनेजर के पद पर निष्पक्ष पदोन्नति नीति की मांग दोहराई गई।

डीईएफआई सदस्यों ने बताया कि तकनीकी ग्रेडिंग में डिप्लोमा इंजीनियरों की भूमिका अहम है, इसलिए उन्हें सम्मानजनक पदनाम और पारदर्शी उन्नयन व्यवस्था मिलनी चाहिए। प्रतिनिधियों ने इस्पात उद्योगों में डिप्लोमा इंजीनियरों की बढ़ती भूमिका और तकनीकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में सुधार समय की मांग है।

IMG 20240918 WA0025

बैठक के दौरान स्थानीय डिप्लोमा इंजीनियरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और पदोन्नति प्रक्रिया में व्याप्त असमानताओं पर चिंता व्यक्त की। संवाद सत्र में सभी सदस्यों ने एकमत से ठोस कार्रवाई की आवश्यकता जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ माजी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए अधिक प्रभावी आंदोलन की अपील की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64