आसनसोल के यश पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर शिल्पांचल का नाम रोशन किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417 1

आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब के यश दुबे ने 9वें वेस्ट बंगाल इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल के पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर शिल्पांचल का नाम रोशन कर दिया। यह प्रतियोगिता हावड़ा के मॉडर्न स्कूल में आयोजित की गई थी। यश दुबे सोदपुर एजी चर्च स्कूल के छात्र हैं। रजत पदक कोलकाता सेंट जेवियर्स स्कूल के कृष्णा अग्रवाल को मिला। कांस्य पदक चिन्सुराह श्री चैतन्य के सम्राट विश्वास को मिला है। यश दुबे स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं उसके कोच रुपेश साव ने उनके एकल प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर काफी उत्साहित है। सेंट विंसेंट हाई एंड टेक्निकल स्कूल के त्रिशाम सामंता ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष सब यूथ वर्ग में कांस्य पदक जीता। उनके कोच कल्याणशीष मिश्रा उनकी उपलब्धि से खुश हैं और आगामी राज्य चैंपियनशिप के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 40